Gram Rath Abhiyan Rajasthan: ग्राम रथ अभियान बना जनजागरण का सशक्त माध्यम: तिजारा-मुंडावर में किसानों को मिली 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी

IMG 20260429 200555 500 Gram Rath Abhiyan Rajasthan

Gram Rath Abhiyan Rajasthan: एलईडी मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंची सरकारी योजनाएं, किसानों-पशुपालकों ने उत्साह से लिया भाग

खैरथल-तिजारा | 29 अप्रैल 2026- राजस्थान सरकार द्वारा संचालित “ग्राम रथ अभियान” अब ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा, मुंडावर और किशनगढ़ बास क्षेत्रों में इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर कृषि समेत 13 विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस पहल से ग्रामीणों, खासकर किसानों और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है और वे सीधे लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। मोबाइल वैन ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए सहकारिता विभाग की योजनाओं पर विशेष फोकस किया। इस दौरान अल्पकालीन फसली ऋण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता समूह (SHG), तारबंदी योजना, फार्म पॉन्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्प्रिंकलर, जैविक खाद योजना, कृषक साथी योजना, पीएम सूर्य घर योजना और कुसुम योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत दोंगड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत यादव ने कहा कि “ग्राम रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे ग्रामीण आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।” उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं के प्रति जागरूकता दिखाई और विभिन्न योजनाओं से जुड़ने में रुचि व्यक्त की। इस दौरान संबंधित समितियों के व्यवस्थापक, सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर:  मुकेश मीणा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269