Bandikui News: राजेश पायलट कॉलेज में ABVP का उग्र प्रदर्शन, 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य गेट पर जड़ा ताला; 7 दिन में जांच कमेटी बनाने का आश्वासन

IMG 20260718 152359 360 scaled Bandikui News

Bandikui News:  राजेश पायलट कॉलेज में ABVP का उग्र प्रदर्शन, 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य गेट पर जड़ा ताला; 7 दिन में जांच कमेटी बनाने का आश्वासन

बांदीकुई। बांदीकुई स्थित स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों और कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व ABVP के प्रदेश सह मंत्री संजय चेची और जिला संयोजक मानवेंद्र सिंह राजपूत ने किया। वहीं नगर मंत्री पवन बुंदेल, कॉलेज इकाई अध्यक्ष मोनू सैनी, माधव सिंह राजपूत और कमल गुर्जर ने आंदोलन का संचालन किया। छात्र नेताओं का आरोप था कि महाविद्यालय प्रशासन लंबे समय से छात्रों की समस्याओं और मांगों की अनदेखी कर रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (CO) मौके पर पहुंचे। उस समय उपखंड अधिकारी (SDM) मौके पर मौजूद नहीं थे। बाद में SDM के आग्रह पर तहसीलदार महाविद्यालय पहुंचे, जहां ABVP प्रतिनिधियों ने उन्हें 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। वार्ता के दौरान प्रशासन ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। प्रशासन और ABVP के बीच हुई सहमति के अनुसार, अगले 7 दिनों के भीतर एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया जाएगा, जो महाविद्यालय से जुड़े मामलों की जांच करेगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद ABVP ने अपना धरना शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया। हालांकि छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई शुरू नहीं हुई, तो परिषद दोबारा उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय इकाई के पदाधिकारी, छात्र प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269