Political News: “देश की राजनीति में बड़ा घमासान… कांग्रेस का बीजेपी पर सीधा हमला… लोकतंत्र पर उठे गंभीर सवाल!”

IMG 20260505 163517 982 Political News

Political News: “देश की राजनीति में बड़ा घमासान… कांग्रेस का बीजेपी पर सीधा हमला… लोकतंत्र पर उठे गंभीर सवाल!”

जयपुर से बड़ी खबर — गोविन्द सिंह डोटासरा का भाजपा पर तीखा वार

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस गठबंधन की भारी जीत मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के. सी. वेणुगोपाल के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वोटरों को नोटिस देना, अधिकारियों को हटाना और छापेमारी करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं। राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी, रोजगार और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, लेकिन सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार- राजस्थान टीवी न्यूज़ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269