पर्यावरण दिवस पर न्यूली मैरिड कपल को पौधा गिफ्ट कर- दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

IMG 20230604 WA01111

जयपुर की दीप कंवर पर्यावरण संरक्षण में निभा रही अग्रणी भूमिका

जयपुर: सोशल इनफ्लुएंसर एवं नेचर लवर दीप कंवर ने पर्यावरण दिवस पर अपने जेपी कॉलोनी स्थित घर पर आमंत्रित हुए न्यूली मैरिड कपल प्रवीण चतुर्वेदी एवं दिव्या को गिफ्ट में एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। दीप कंवर हमेशा से ही पर्यावरण संरक्षण में सजग एवं अग्रणी भूमिका निभाती रही है। घर पर आमंत्रित सभी नवागंतुकों को हमेशा वह पौधा भेंट करती है। इस अनोखे तरीके से सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करती है।इस आयोजन के मौके पर उपस्थित रहे सारिका चतुर्वेदी एवं लता शर्मा ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन के मौके पर ठाकुर श्री केसरी सिंह नरूका एवं कृष्णा कंवर ने नए वर वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुनहरे भविष्य के लिए मंगल कामना की। नए वर- वधू प्रवीण एवं दिव्या ने दीप कंवर एवं धीरेंद्र सिंह के इस अनूठे अंदाज की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: जीतेंद्र मीना 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *