जोलंदा से डिग्गी कल्याण धणी के लिए 16 वीं पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना

1693796433607 diggi kalyan yatra

जोलंदा से डिग्गी कल्याण धणी के लिए 16 वीं पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना

जोलंदा गांव से डिग्गी कल्याण धणी के लिए 16 वीं पदयात्रा गाजे बाजे के साथ बालाजी मंदिर से ध्वज पूजन के साथ रविवार को सुबह 10 रवाना हुई। जोलंदा के मीडिया प्रभारी कालूराम मीणा ने बताया कि हरवर्ष की भांति नवयुवक मंडल जोलंदा सिटी के संयुक्त तत्वावधान से डिग्गी कल्याण धणी के लिए 16 वीं पदयात्रियों का जत्था रविवार को सुबह 10 बजे बालाजी मंदिर से ध्वज पूजन के व झांकी के साथ रवाना हुआ पदयात्रियों के जत्थे को जोलंदा सरपंच विजेन्द्र सिंह गुर्जर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और उनके मंगलमय यात्रा की कामना की। इससे पूर्व शनिवार की रात को श्रीजी की झांकी सजाकर गांव के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में जोलंदा पंचायत के मोतीपुरा, महेश्वरा, पु रा आदि गांवों से कई पदयात्री शामिल थे।

रिपोर्ट: अनिल कुमार 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269