Congress rajasthan news: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा जारी वक्तव्य

IMG 20250421 WA0017 scaled Congress rajasthan news

Congress rajasthan  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा जारी वक्तव्य

 जयपुर, 21 अप्रेल: प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में संविधान बचाओ अभियान प्रारम्भ किया गया है। अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी बैठक और बेलगावी में आयोजित विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में समर्पित भाव से प्रतिबद्धता के साथ चलाने का निर्णय लिया है क्योंकि देशभर में संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है तथा संघीय सिद्धान्तों का बार-बार अतिक्रमण कर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा बढ़ती आर्थिक असमानता पर सरकार की चुप्पी का विरोध किया जाना आवश्यक है क्योंकि केन्द्र सरकार द्वारा मूल मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार द्वारा भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के आदर्शों पर सुनियोजित हमले किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति घोर अपमान की भावना से न्यायपालिका के विरूद्ध भी अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाने हेतु अपमानजनक बयान दिए जा रहे है जो तानाशाही का स्पष्ट उदाहरण है। 

 श्री डोटासरा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत् दिनांक 24 अप्रैल, 2025 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर अभियान की सफलता हेतु जिम्मेदारी पदाधिकारियों को प्रदान की जाएगाी। उन्होंने कहा कि दिनांक 28 अप्रैल, 2025 को जयपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन प्रस्तावित है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने एवं प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों व मण्डल एवं ब्लॉक तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि दिनांक 03 मई से 10 मई, 2025 तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां आयोजित होंगी, उसके पश्चात् 11 से 17 मई, 2025 तक विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक न्याय और समानता के वादे के साथ जो विश्वासघात भाजपा ने किया है तथा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है इस मुद्दें पर रैलियां आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान के तहत् कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कार्य करते हुए घर-घर जाकर संविधान की रक्षा एवं भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के मुद्दे पर भाजपा को बेनकाब करने का कार्य करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269