Raini Alwar Results: शिक्षा पाओ ज्ञान बढ़ाओ प्रतियोगिता 2026: रैणी में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, OMR आधारित परीक्षा से युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

IMG 20260508 WA00121 Raini Alwar Results

Raini Alwar Results: शिक्षा पाओ ज्ञान बढ़ाओ प्रतियोगिता 2026: रैणी में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, OMR आधारित परीक्षा से युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

रैणी (अलवर)। राजस्थान के अलवर जिले के रैणी कस्बे में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एक शानदार पहल की गई। ‘सोच बदलो गांव बदलो’ (SBGBT) टीम द्वारा आयोजित ‘शिक्षा पाओ ज्ञान बढ़ाओ प्रतियोगिता 2026’ का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैणी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मानइस प्रतियोगिता में रैणी और राजगढ़ सर्कल के कक्षा 8 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह के दौरान प्रत्येक कक्षा से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को शील्ड, स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।टीम की खास बात यह रही कि उन्होंने केवल विजेताओं को ही नहीं, बल्कि परीक्षा में शामिल हुए सभी 286 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किए, ताकि उनका उत्साह बना रहे।भविष्य की तैयारी: OMR आधारित परीक्षाग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के आधुनिक पैटर्न से रूबरू कराने के लिए यह परीक्षा OMR शीट पर आधारित थी। ‘पे बैक टू सोसायटी’ (Pay Back to Society) के सिद्धांत पर काम करने वाली SBGBT टीम का यह तीसरा सफल आयोजन है। दिग्गज अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थितिसमारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ACBEO रैणी, श्री रामस्वरूप मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-प्राचार्य श्री रामस्वरूप मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में SBGBT कोर टीम सदस्य श्री डी.पी.एस. मीणा, नन्दलाल भूलेरी और अशोक रामपुरा मौजूद रहे।मंच का सफल संचालन हेमन्त दीवान द्वारा किया गया। इस अवसर पर बलराम बालोत, कालूराम बुचपुरी (देव स्टूडियो), रंजीत धनौरा, मनीष सैनी और रामनिवास (PTI) सहित विद्यालय स्टाफ व टीम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सर्किल को ऑर्डिनेटर  सुखराम मीणा खुर्द ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार मीणा अलवर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269