फतहसागर में उतरी आस्था की नाव तो भक्ति की लहरों ने लिए हिलोरे, नोका विहार करते हुआ सुन्दकाण्ड पाठ

IMG 20230724 WA0065

उदयपुर: पवित्र पुरुषोत्तम मास एवं अधिक मास का शुभ संयोग होने के साथ ही उदयपुर की धड़कन कहीं जाने वाली फतेहसागर झील के लबालब होने की खुशी में नीम फाउंडेशन उदयपुर की ओर से फतेहसागर झील में नौका विहार करते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। नीम फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने बताया कि पूर्व में भी जब फतेहसागर खाली था तब उसके भरने की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था और फतेहसागर छलकने के बाद उस खुशी में सुंदरकांड पाठ नौका विहार करते किया गया था, लेकिन इस बार फतेहसागर भरने के साथ ही पवित्र पुरुषोत्तम मास होने से भक्तों में यह आनंद दुगना हो गया, नौका विहार करते हुए महाकालेश्वर मंदिर की राम भक्त उपासक मंडल के सदस्य चेतन जेठी, डालचंद, आशुतोष, रोमित शर्मा, बलवीर, प्रिंस, उमा, रणजीत सिंह, यशोदा, कविता एवं भक्तों द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया गया। 

IMG 20230724 WA0063

सुंदरकांड पाठ के दौरान नाव झील में चक्कर लगाती रही तो इधर नाव में पाठ पर ढोलक को थाप ओर मंजीरों को आवाज के साथ ही हिलोरे मारती नाव ने सभी को आनंदित कर दिया। सुंदरकांड का बाद भगवान राम और गंगा आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

रिपोर्ट: जितेंद्र मीना 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269