Railway Labor Union: उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मण्डल की महिला विंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं फागोत्सव कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम किया गया।

IMG 20240314 WA0340 Railway Labor Union

Railway Labor Union: उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मण्डल की महिला विंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं फागोत्सव कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम किया गया।

जयपुर: यह कार्यक्रम गणपति नगर अरावली क्लब में दोपहर 2 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के भव्य उद्धघाटन में विशिष्ट अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ हीना अरोड़ा थे इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी मीना वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ नीतू मीना सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी वीना साहनी शामिल हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित मंडल मंत्री महेश शर्मा ने की।

इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं फागोत्सव में महिला रेल कर्मचारियो द्वारा *केट वाक , क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता* में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा इनाम जीते ।

IMG 20240314 WA0342 Railway Labor Union

प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय ओर तृतीय स्थान पर रहने वाली महिला कर्मचारियों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया एवं इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम की सफलता के लिए महिला विंग अध्यक्ष मंजू मीना ओर सचिव नीलम जाटव सहित उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की महिला विंग सदस्य कविता मीना लाली मीना सम्पत चौधरी निर्मला मीना काडी बाई हसमत बानो गीता देवी सुमन चौधरी बिमला देवी सुमन धाकड़ ने पूरी मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाया एवं करीब 500 से अधिक महिला कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्साहित कर इसको सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269