Government Schools: राजस्थान: बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, जर्जर स्कूल भवनों में नहीं लगेगी कक्षाएं

IMG 20260630 153449 569 Government Schools:

Government Schools:: राजस्थान: बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, जर्जर स्कूल भवनों में नहीं लगेगी कक्षाएं

जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) राजेश कुमार यादव ने जयपुर में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी असुरक्षित भवन में बच्चों की पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल भवनों का दोबारा भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) कराया जाएगा। अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर भवनों की सुरक्षा की जांच करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। ACS ने निर्देश दिए कि यदि कोई भवन या कक्षा जर्जर, क्षतिग्रस्त या असुरक्षित पाई जाती है तो उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर बैरिकेडिंग की जाएगी। ऐसे कमरों में विद्यार्थियों की कक्षाएं किसी भी स्थिति में संचालित नहीं होंगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि स्कूलों की मरम्मत और नए कमरों के निर्माण के कार्य तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग ₹550 करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है। इस राशि से भवन निर्माण, मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही भामाशाहों और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के माध्यम से भी सहयोग लिया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में 2,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में विकास कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269