Hem Singh Bhadana Tribute: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

IMG 20260208 163447 621 Hem Singh Bhadana Tribute

Hem Singh Bhadana Tribute: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल-तिजारा जिले के गांव बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के हित में किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव खैरथल-तिजारा के बघेरी कलां गांव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान सरकार में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, विधायक बानसूर देवी सिंह शेखावत, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवा कार्यों को याद किया।

रिपोर्टर : मुकेश मीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *