JusticeIn24Hours: लवाण थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

IMG 20260130 221555 297 JusticeIn24Hours

JusticeIn24Hours: लवाण थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी के बड़े मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। साइबर तकनीक और पारंपरिक पुलिसिंग के बेहतरीन समन्वय से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख रुपये कीमत के बिजली के तार बरामद किए हैं। बिजली तार चोरी का खुलासा: दिनांक 28–29 जनवरी 2026 की रात को अज्ञात चोरों द्वारा हाईटेंशन लाइन के AL-59 कंडक्टर बिजली तार चोरी कर लिए गए थे। चोरी की गई तारों की कुल लंबाई लगभग 200 मीटर बताई जा रही है। 🚓 पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज पुलिस के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। लगातार तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल की मदद और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने राजस्थान व दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को दिल्ली से दस्तयाब किया। 👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो मुख्य आरोपी और उनके दो सहयोगी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से: चोरी किए गए बिजली के तार, तार काटने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त टेम्पो को जब्त किया गया है। 📁 मामला दर्ज: प्रकरण में धारा 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है। 🔍 एक दिन में खुलासा: पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि घटना के महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया। 🗣️ पुलिस का संदेश: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्ति की चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार- Rajasthan Tv News 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *