Congress’s public outrage rally: कोटा में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
जयपुर, 10 सितम्बर: कोटा में आज कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली व जनसभा आयोजित हुई। इस रैली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कोटा से लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि केवल दो साल के कार्यकाल में ही भाजपा सरकार पूरी तरह जनविरोधी और निकम्मी साबित हुई है।डोटासरा ने आरोप लगाया कि –
- अतिवृष्टि से 90% फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, मवेशी मर गए, सड़कें जर्जर हैं लेकिन सरकार राहत देने में नाकाम रही।
- किसानों की गिरदावरी और मुआवजे की मांग को अनदेखा किया गया।
- झालावाड़ में स्कूल भवन गिरने से 6 बच्चों की मौत और झुंझुनूं के शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने तक मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे।
- सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर दलालों के माध्यम से काम करा रही है।
डोटासरा ने सवाल उठाए कि –
- नकली खाद-बीज प्रकरण में कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
- अतिवृष्टि से मरने वाले 200 से अधिक लोगों के परिवारों को मुआवजा कब मिलेगा?
- किसानों की सोयाबीन, ज्वार, बाजरा, ग्वार, मोठ की फसल के नुकसान की भरपाई कब होगी?
