महिला जागृति संस्थान द्वारा अग्रवाल कन्या महाविद्यालय एवं अग्रवाल बालिका विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए

IMG 20250425 WA0024

Gangaur city: महिला जागृति संस्थान द्वारा अग्रवाल कन्या महाविद्यालय एवं अग्रवाल बालिका विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए

जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय एवं विद्यालय में बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे।

और सभी से यह अपील की की परिंडों में नियमित पानी भरें और गर्मियों में बाजरा नहीं डालें।

बाजार खाने से पक्षी अंधे हो जाते हैं, और वह तड़प तड़प कर मर जाते हैं।

अग्रवाल शिक्षण संस्थान के महामंत्री श्रीमान गिरिराज जी अकाउंटेंट एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्री राजकुमार जी गोयनका ने बताया कि महिला जागृति संस्थान द्वारा गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के लिए परिण्डे बांधना एवं महाविद्यालय परिवार उसमें नियमित पानी परिंडों में भरेगा, ऐसा संकल्प हमारे द्वारा लिया गया है।

अग्रवाल शिक्षण संस्थान के पदाधिकारीयों ने महिला जागृति संस्थान के इस पुनीत कार्य का बहुत-बहुत स्वागत किया, एवं उन्होंने बताया कि जो उन्होंने एक मुहिम चलाई की गर्मियों में बाजरा नहीं डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *