Government Schemes Rajasthan: खैरथल-तिजारा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

IMG 20260209 180343 063 scaled Government Schemes Rajasthan

Government Schemes Rajasthan: खैरथल-तिजारा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

खैरथल-तिजारा: अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा करते हुए 30 दिवस से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार लाने और समय सीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया।, उन्होंने टाइम एक्सीलरेशन के माध्यम से शिकायतों के उच्च स्तर पर जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन शिकायतकर्ताओं से संवाद के निर्देश, बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन कम से कम दो शिकायतकर्ता परिवारों से फोन पर संवाद कर, फीडबैक प्राप्त करें। इससे शिकायत निस्तारण की वास्तविक स्थिति का आकलन होगा तथा इसका विधिवत रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा।, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के लिए सहायता शिविर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के व्यक्तियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु आयोजित किए जाने वाले सहायता शिविरों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों के:

मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र

सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के आवेदन करवाए जाएंगे, जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें, बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में समाज कल्याण अधिकारी रमेश देहमिवाल, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, कृषि अधिकारी गोपाल लाल मीणा, सहायक निदेशक कोऑपरेटिव वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी सहित पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर: मुकेश कमार मीणा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *