NEET 2026 Paper Leak Protest: जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

IMG 20260521 201046 379 scaled NEET 2026 Paper Leak Protest

NEET 2026 Paper Leak Protest: जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जयपुर, 21 मई। NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की मिलीभगत और NTA की लापरवाही के कारण 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कई विधायक, सांसद और हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका मार्च

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में एकत्रित हुए, जहां सभा को संबोधित करते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश मुख्यालय के घेराव के लिए रवाना हुए। पुलिस ने शहीद स्मारक और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पानी की बौछार और बल प्रयोग भी किया गया, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। बाद में डोटासरा सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे और घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर इलाज की व्यवस्था करवाई।

डोटासरा का भाजपा पर बड़ा आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि NEET 2026 पेपर लीक में भाजपा नेताओं की मिलीभगत सामने आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 और 2025 में भी पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन केंद्र सरकार ने NTA के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। डोटासरा ने कहा कि परीक्षा का पेपर हूबहू लीक हुआ और बेचा गया, फिर भी दोषी अधिकारियों को हटाया नहीं गया। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग किया जाए। “नीट पेपर कहां मिलेगा? बीजेपी के बाड़े में” का नारा प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। गोविन्द सिंह डोटासरा ने नारा दिया —

नीट पेपर कहां मिलेगा? बीजेपी के बाड़े में!”

इस नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

टीकाराम जूली बोले – राजस्थान में FIR तक दर्ज नहीं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि लगातार तीन वर्षों से NEET पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई है। जूली ने कहा कि पेपर लीक की पहली जानकारी राजस्थान में सामने आई थी, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक एक भी FIR दर्ज नहीं की। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की बड़ी विफलता बताया।

NEET 2026 Paper Leak पर कांग्रेस की मुख्य मांगें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग किया जाए पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269