Jaipur News: जयपुर में गौपुत्र सेवा समिति का सेवा संकल्प: पक्षियों के लिए लगाए 500 परिंडे, जीवों की सेवा में जुटे सैकड़ों हाथ
जयपुर: श्री गौपुत्र सेवा समिति ने एक बार फिर जीव सेवा की मिसाल पेश करते हुए गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिए 500 परिंडे विभिन्न इलाकों में लगाए हैं। यह अभियान संस्था के दाना-पानी सेवा अभियान का हिस्सा है, जो हर साल गर्मियों में जीवों की प्यास बुझाने हेतु संचालित किया जाता है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष सूर्यकांत व्यास ने बताया कि समिति बीमार, घायल और सड़क दुर्घटना में पीड़ित गौवंश व अन्य जीवों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। बीते तीन वर्षों में समिति ने 40 लीटर की क्षमता वाली 850 सीमेंट जल टंकियाँ स्थापित कर जीवों को राहत पहुंचाई है। साथ ही, 500 से अधिक गौवंश को रेडियम बेल्ट पहनाकर सड़क हादसों से भी बचाया गया है। व्यास ने कहा कि समिति के सभी सदस्य सेवा कार्यों में समर्पित भावना से जुड़े हैं और आने वाले वर्षों में संस्था जीव सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी। संरक्षक लोकेश यादव, उपाध्यक्ष पवन जैन पदमावत, कोषाध्यक्ष सौरभ सैनी, सचिव मनीष यादव, प्रभारी दिनेश चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि लखोटिया और उपाध्यक्ष नेहा चौधरी ने बताया कि यह संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है, जिसमें हर सदस्य सेवा को अपना धर्म मानता है। उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर पर समिति की टीम गठित की जाएगी ताकि जीव सेवा का कार्य और व्यापक बन सके। – जीवों की सेवा ही सच्ची मानवता है: श्री गौपुत्र सेवा समिति