Gangapur City: “युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर को मिला अम्बेडकर साहित्य रत्न सम्मान-2025 “

IMG 20250423 WA0013

Gangapur City: “युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर को मिला अम्बेडकर साहित्य रत्न सम्मान-2025 “

देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से अम्बेडकर जयंती मनाई गई हैं। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दौसा में राष्ट्रीय कवि चौपाल द्वारा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साहित्य की अग्रणी और प्रसिद्ध संस्था राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा द्वारा ऑनलाइन काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर अम्बेडकर जयंती मनाई मनाई गई। इस अवसर पर राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी अध्यापक एवं युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर को अम्बेडकर साहित्य रत्न सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। अम्बेडकर द्वारा भारत के संविधान के सरंक्षण तथा देश के विकास के उद्देश्य से आयोजित कविता प्रतियोगिता में संपूर्ण देश से लगभग 122 रचनाकारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मोहन सिंह गुर्जर अध्यापक तथा युवा कवि हैं। अब तक मोहन सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वारा विभिन्न सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। ऑनलाइन आयोजित कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्टता के आधार पर रचनाकारों का चयन कर अम्बेडकर साहित्य रत्न सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया हैं। नवोदित रचनाकारों की लेखनी को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा कई वर्षों से विविध आयोजन करती आई हैं। युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि क़ासिम बीकानेरी ने कहा – ” मोहन सिंह गुर्जर एक बहुमुखी प्रतिभाशाली युवा हैं। ऐसी प्रतिभाओं को राज्य की ओर से सम्मान कर प्रोत्साहन देने की महत्ती आवश्यकता हैं।” अम्बेडकर जयंती पर सभी उत्कृष्ट रचनाकारों को ई प्रमाण पत्र प्रदान किया गया हैं। राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रचारक कवि कृष्ण कुमार सैनी ने कहा – ” देश विदेश के युवा कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करती आई राष्ट्रीय कवि चौपाल एक अग्रणी साहित्यिक संस्था हैं। यह वर्षों से साहित्य के प्रचार प्रसार तथा लेखकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करती आई हैं।” मोहन सिंह गुर्जर ने बताया हैं कि राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रचारक कवि कृष्ण कुमार सैनी उनके साहित्यिक गुरु भी हैं और साहित्य के क्षेत्र में वह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मोहन सिंह गुर्जर ने बताया हैं कि लोगों को अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए और अपने कौशल को विकसित करना चाहिए। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हीरालाल, एनएसओ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार मेहरा, दीपिका गुर्जर, रियांश डागुर, रक्तदाता कल्लू प्रजापत, भूरसिंह पदम गुर्जर सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने मोहन सिंह गुर्जर को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान राष्ट्रीय कवि चौपाल के वरिष्ठ मुख्य संरक्षक डॉ. बाबूलाल शर्मा, संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष ब्रजमोहन मीना, महासचिव कैलाश सूमा, सचिव दिनेश तूफानी, कोषाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश महावर इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269