Shakti Vandan Abhiyan: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला 17 जनवरी को, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा पर होगी चर्चा:- मोतीलाल मीणा

IMG 20240116 WA0386 Shakti Vandan Abhiyan

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला 17 जनवरी को, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा पर होगी चर्चा:- मोतीलाल मीणा

Shakti Vandan Abhiyan: शक्ति वंदन अभियान के तहत केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर होगी चर्चाः-पूजा कपिल मिश्रा

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पंचायती राज मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा, और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती डॉ मंजू बाघमार रहेंगी उपस्थित

जयपुर, 16 जनवरी 2024: भाजपा प्रदेश कार्यालय में 17 जनवरी को शक्ति वंदन अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला को लेकर अभियान के प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा, प्रदेश संयोजक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा और सह संयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती डॉ रक्षा भंडारी आज भाजपा कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं अभियान (Shakti Vandan Abhiyan) के प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं के विकास के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं इस अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में प्रदेश की 19 सदस्यों वाली टोली, प्रदेश के अभियान प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक और महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगी।

अभियान की संयोजक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला बुधवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका विजया राहटकर, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री किरोडी लाल मीणा, सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती डॉ मंजू बाघमार और समापन सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी विभिन्न सत्रों में उपस्थित रहेंगे। अभियान के तहत प्रदेशभर की महिलाओं से स्वंय सहायता समूह और एनजीओ के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। इस अभियान के दौरान केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं योजनाओं के लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *