Democracy Fighter Samman Nidhi Yojana: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान लोकतंत्र सैनानी सम्मान निधि योजना 2008 (यथासंशोधित) को 1 फरवरी 2024 से प्रभावी करने की दी वित्तीय स्वीकृति

1710411466614 Democracy Fighter Samman Nidhi Yojana
google.com, pub-1662099916142516, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Democracy Fighter Samman Nidhi Yojana:* उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान लोकतंत्र सैनानी सम्मान निधि योजना 2008 (यथासंशोधित) को 1 फरवरी 2024 से प्रभावी करने की दी वित्तीय स्वीकृति*

जयपुर, 14 मार्च: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान लोकतंत्र सैनानी सम्मान निधि योजना 2008 (संशोधित) को 1 फरवरी 2024 से प्रभावी करने की वित्तीय स्वीकृति दी है।

उल्लेखनीय है कि 2019 की स्थिति के अनुसार राज्य में 1405 लाभार्थी थे। उनमें से 1 फरवरी 2024 को जीवित लोकतंत्र सेनानियों को प्रति माह 20 हजार रूपये पेंशन और 4 हजार रूपये प्रतिमाह चिकित्सा सहायता के रूप में राशि दी जाएगी।

*भूतपूर्व सैनिकों के मानदेय में 10% की वृद्धि*

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण का ध्यान रखते हुये उनके मानदेय में भी 1 अप्रैल 2024 से 10% की वृद्धि को स्वीकृति दी है।

*समूह दुर्घटना बीमा योजना का कार्यकाल एक वर्ष के लिये बढाया*

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य सरकार की कर्मचारी कल्याण की नीति अनुसार 

राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिये समूह दुर्घटना बीमा योजना का कार्यकाल 1 मई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक फिर से एक वर्ष के लिये बढाने की वित्तीय सहमति दी है।

*स्थानीय शहरी निकायों के पार्षदों, मेयर, सभापति एवं अध्यक्ष के मानदेय में 10% की वृद्धि*

उप मुख्य मंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा के अनुसार स्वायत शासन विभागों के स्थानीय शहरी निकायों के पार्षदों, मेयर, सभापति एवं अध्यक्ष के मानदेय की वर्तमान दरों में 10% की वृद्धि की है। इससे संबंधित अधिनियम/ नियम में संशोधन की वित्तीय सहमति दी गई है।

default Democracy Fighter Samman Nidhi Yojana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269