Water Service: भीषण गर्मी में राहत: स्व. रूपचंद पारेता मेमोरियल ट्रस्ट ने शुरू की निशुल्क जल सेवा
कोटा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्व. श्री रूपचंद जी पारेता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सोमवार को घटोत्कच्छ चौराहे पर जल सेवा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता, राजस्थान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ सहसचिव एवं कोटा शहर जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव राहुल मेवाड़ा ने परिवारजनों के साथ जल सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राहुल मेवाड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। आगामी दिनों में रोहिणी नक्षत्र के दौरान गर्मी और अधिक बढ़ेगी, ऐसे में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से लोगों को बचाने के लिए यह पहल की गई है। ट्रस्ट का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। स्थानीय नागरिकों ने ट्रस्ट की इस सामाजिक पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम में आयुष पारेता, ओमप्रकाश पारेता, कपिल पारेता, बिट्टू पारेता, राकेश शर्मा, दीपक मेवाड़ा सहित कई लोग उपस्थित रहे।