BJP Rajasthan: भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई, मंत्रियों ने मौके पर सुनीं समस्याएं

IMG 20251229 171831 875 BJP Rajasthan

BJP Rajasthan: भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई, मंत्रियों ने मौके पर सुनीं समस्याएं

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, जयपुर में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सुनवाई कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस सुनवाई में पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन और देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तथा राजस्व, उपनिवेशीकरण एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई शुरू करने का निर्णय एक ऐतिहासिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

IMG 20251229 172240 298 BJP Rajasthan

कुमावत ने बताया कि सुनवाई के दौरान पशुपालन विभाग से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ बिजली और पानी से संबंधित कई मुद्दे सामने आए। इनमें से अधिकांश समस्याओं के समाधान के निर्देश मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए गए, जबकि कुछ मामलों में विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश जारी किए गए।

राज्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर रहे हैं और अब पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष सुनवाई की व्यवस्था से संगठन और अधिक मजबूत होगा। इससे हर कार्यकर्ता को सम्मान और महत्व मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह एवं नारायण मीणा भी उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संतुष्टि के बिना विकसित राजस्थान का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  Copyright © Rajasthan Tv News, All Rights Reserved.Design by 8770138269