birsa munda jayanti: ABVP त्रिवेणी नगर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जयपुर महानगर त्रिवेणी नगर की ओर से आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम में महानगर सहमंत्री अभिषेक मीणा ने बताया कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए उनके आंदोलनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक आदिवासी नेता नहीं, बल्कि जन-जन के नायक, सामाजिक चेतना के प्रबल स्वर और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत थे। उनका प्रसिद्ध आंदोलन ‘उलगुलान’ (महाविद्रोह) आज भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है।
कार्यक्रम में त्रिवेणी नगर मंत्री मोहित शर्मा, सीयूजी त्रिवेणी नगर इकाई अध्यक्ष अमर शर्मा, और ABVP के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
