Bhiwadi Factory Fire: खुशखेड़ा-भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, प्रशासन युद्धस्तर पर सक्रिय, 7 दिन में सभी फैक्ट्रियों की होगी जांच

IMG 20260216 153245 968 Bhiwadi Factory Fire

Bhiwadi Factory Fire: खुशखेड़ा-भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, प्रशासन युद्धस्तर पर सक्रिय, 7 दिन में सभी फैक्ट्रियों की होगी जांच

खुशखेड़ा-भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गए और युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया।

🔹 7 लोगों की मौत की पुष्टि

घटना में सात व्यक्तियों के मृत पाए जाने की पुष्टि हुई है। फैक्ट्री परिसर की गहन तलाशी और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में परिसर के अंदर किसी के फंसे होने की संभावना नहीं है।

🔹 घायलों को बेहतर इलाज

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल और चिकित्सा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए AIIMS Delhi रेफर किया गया है।

🔹 मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्त मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जयपुर से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।

🚨 7 दिन में सभी औद्योगिक इकाइयों की जांच

प्रशासन ने औद्योगिक सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अगले सात दिनों के भीतर क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों की व्यापक जांच की जाएगी।

जांच के दौरान: अग्नि सुरक्षा उपाय, वैधानिक अनुमतियां, श्रमिक सुरक्षा मानक, संचालित गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🙏 अफवाहों से सावधान रहने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों से सावधान रहें और इस दुखद समय में प्रशासन का सहयोग करें।

रिपोर्टर: मुकेश मीणा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *