ABVPLeadership: एबीवीपी इकाई को मिला नया नेतृत्व, अभिषेक मीणा अध्यक्ष व मीनाक्षी गौड़ सचिव नियुक्त

IMG 20260131 165738 611 scaled ABVPLeadership

ABVPLeadership: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की इकाई में संगठनात्मक सुदृढ़ता को ध्यान में रखते हुए नवीन दायित्वों की घोषणा की गई है। परिषद द्वारा अभिषेक मीणा को सर्वसम्मति से इकाई अध्यक्ष तथा मीनाक्षी गौड़ को इकाई सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जयपुर प्रांत संगठन मंत्री पूरण सिंह जी शाहपुरा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित, छात्रहित एवं समाजहित में निरंतर कार्य करती आई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवीन नेतृत्व के साथ इकाई आने वाले समय में और अधिक सक्रियता एवं प्रभावशीलता के साथ कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अभिषेक मीणा एवं मीनाक्षी गौड़ के नेतृत्व में इकाई संगठन के उद्देश्यों को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

IMG 20260131 174840 608 scaled ABVPLeadership

नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा छात्र समाज की समस्याओं के समाधान एवं संगठन विस्तार के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन तथा राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से देशभर में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *