Rajasthan Health Department: जिला प्रभारी सचिव ने किया सीएचसी ततारपुर व श्री किशनलाल शास्त्री धर्मार्थ गौशाला का निरीक्षण

IMG 20260205 182438 280 Rajasthan Health Department

Rajasthan Health Department: स्वास्थ्य सेवाओं व गोवंश संरक्षण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खैरथल-तिजारा: जिले में सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त पूनम ने गुरुवार को सीएचसी ततारपुर तथा श्री किशनलाल शास्त्री धर्मार्थ गौशाला, ततारपुर का निरीक्षण किया।

सीएचसी ततारपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध बेड कैपेसिटी, जांचों की संख्या, दवाइयों की उपलब्धता, स्टोरेज व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक लिया और कार्मिकों को संवेदनशील व सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। Khairthal Tijara News जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ पात्र मरीजों तक समयबद्ध व पारदर्शी रूप से पहुंचाया जाए। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व व्यवस्थागत सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

गौशाला में गोवंश संरक्षण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

इसके पश्चात जिला प्रभारी सचिव ने श्री किशनलाल शास्त्री धर्मार्थ गौशाला का निरीक्षण कर वहां संरक्षित गोवंशों की संख्या, छाया, चारा, पानी एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। गौशाला संचालक ने जानकारी दी कि वर्तमान में गौशाला में लगभग 601 गाय एवं नंदी सुरक्षित हैं तथा उनके लिए पर्याप्त चारा-पानी और छाया की व्यवस्था उपलब्ध है। Government Hospital Inspection जिला प्रभारी सचिव ने प्रति गोवंश होने वाले व्यय की जानकारी लेते हुए गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयवर्धक उपाय अपनाने के सुझाव दिए। साथ ही परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और चारे की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त के साथ डॉ. आर्तिका शुक्ला, जिला कलेक्टर खैरथल‑तिजारा द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर: मुकेश कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *