4thClassBharti2024: संशोधित परिणाम जारी, कटऑफ और रोल नंबर रेंक घोषित

file 00000000530c7206be6b39c4c7a12651 4thClassBharti2024

4thClassBharti2024: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024: संशोधित परिणाम जारी, कटऑफ और रोल नंबर रेंक घोषित

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती–2024 का वरियता क्रम अनुसार संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा यह परिणाम पूर्व में जारी मेरिट में एक प्रश्न के उत्तर में संशोधन के बाद जारी किया गया है, जिससे कई अभ्यर्थियों की स्थिति में बदलाव हुआ है। 4th Class Result 2024 OUT Revised Cut Off Released बोर्ड के अनुसार यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में कुल 53,750 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 48,200 पद तथा अनुसूचित क्षेत्र के 5,550 पद शामिल हैं।

रोल नंबर के अनुसार परिणाम शीट

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिणाम को अलग-अलग शीट में जारी किया है—

रोल नंबर 1110101 से 1735997 : परिणाम शीट–1

रोल नंबर 1735999 से 2359597 : परिणाम शीट–2

रोल नंबर 2359599 से 2974100 : परिणाम शीट–3

रोल नंबर 2974101 से 3581160 : परिणाम शीट–4

अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के आधार पर संबंधित शीट में वरियता क्रम (मेरिट रैंक) देख सकते हैं।

गैर-अनुसूचित क्षेत्र की कटऑफ जारी

Fourth Grade Result 2024 संशोधित परिणाम के साथ ही बोर्ड ने गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं—

GEN : 144.29

OBC : 136.12

GEN-EWS : 129.11

SC : 123.82

ST : 114.61

MBC : 130.28

SAH : सभी श्रेणियों में चयन

आगे की प्रक्रिया

बोर्ड के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। विस्तृत चयन सूची परिशिष्ट-1 एवं परिशिष्ट-2 में उपलब्ध कराई गई है।

महत्वपूर्ण सूचना

बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे संशोधित परिणाम अनिवार्य रूप से जांचें, क्योंकि उत्तर संशोधन के कारण कई अभ्यर्थियों की मेरिट में परिवर्तन हुआ है।

👉 भर्ती से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट, DV तिथि और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *