Water Crisis: खंडार में गर्मी से पहले ही जल संकट! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

IMG 20260221 WA0022 Water Crisis

Water Crisis: खंडार में गर्मी से पहले ही जल संकट! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

गर्मी का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ और खंडार उपखंड मुख्यालय सहित नगर पालिका क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक सप्ताह से बालेर रोड स्थित बाबा जी का कुआं, कहार मोहल्ला, बस्सी मोहल्ला, बानीपुर बालाजी बस्ती और खेड़ा खूंटी हनुमान जी महाराज की बस्ती सहित कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

🚱 हालात बिगड़े, लोग पानी के लिए भटके

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नलों में पानी नहीं आ रहा, हैंडपंप सूख चुके हैं और टैंकरों की भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

🏢 जलदाय विभाग का घेराव

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने खंडार जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया, लेकिन वहां अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इससे नाराज़ ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की 

📄 उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने उप जिला कलेक्टर वर्षा मीणा को भी ज्ञापन देकर जल्द से जल्द पेयजल संकट दूर करने की अपील की। खंडार में गर्मी से पहले ही जल संकट! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

🗣️ प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

खंडार ब्लॉक मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार शर्मा, दिनेश सैन, पवन सैन, एडवोकेट कुलदीप जादौन सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग के कर्मचारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से काम नहीं कर रहे हैं। यदि अभी यह स्थिति है तो भीषण गर्मी में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

⚠️ बड़ा सवाल: जब गर्मी की शुरुआत में ही यह हाल है, तो अप्रैल-मई की तपिश में खंडार की जनता को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *