SI Exam 2026: SI भर्ती परीक्षा को लेकर दौसा पुलिस अलर्ट 🚨 — नकल पर सख्ती, सूचना देने पर ₹1 लाख इनाम

IMG 20260404 WA0025 SI Exam 2026

SI Exam 2026: SI भर्ती परीक्षा को लेकर दौसा पुलिस अलर्ट 🚨 — नकल पर सख्ती, सूचना देने पर ₹1 लाख इनाम

दौसा | 04 अप्रैल 2026: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को लेकर दौसा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। 05 और 06 अप्रैल को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आज रिजर्व पुलिस लाइन, दौसा में व्यापक तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा सागर राणा (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार (RPS) ने अधिकारियों व ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की अहम ब्रीफिंग लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नकल, फर्जीवाड़ा और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं पूर्व में प्रकरण दर्ज अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

यातायात और गश्त की मजबूत व्यवस्था परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अनावश्यक वाहनों के ठहराव पर रोक लगाई गई है। साथ ही शहर में लगातार गश्त और नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

होटल, साइबर कैफे और ई-मित्र पर नजर पुलिस द्वारा होटल, धर्मशालाओं, साइबर कैफे, ई-मित्र कियोस्क और फोटोस्टेट दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की परीक्षा संबंधी गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।

सूचना देने पर मिलेगा ₹1 लाख इनाम 💰 परीक्षा में गड़बड़ी या नकल कराने वाले गिरोहों की सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹1,00,000 का इनाम दिया जाएगा। इनाम का अंतिम निर्णय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), राजस्थान, जयपुर द्वारा लिया जाएगा।

यहां दें सूचना 📞 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम, नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर 100 पर दी जा सकती है। इसके अलावा SOG के व्हाट्सएप नंबर 9530429258 पर भी सूचना भेजी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस का दावा — पूरी तैयारी पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *