Khairthal Tijara update: कलेक्टर की सख्ती: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक, शिकायतों के निस्तारण की तय समय सीमा

IMG 20260406 WA0007 scaled Khairthal Tijara update

Khairthal Tijara update: कलेक्टर की सख्ती: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक, शिकायतों के निस्तारण की तय समय सीमा

खैरथल-तिजारा: जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। बैठक में लंबित मामलों को जल्द और प्रभावी तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पीएमओ और सीएमओ से जुड़ी शिकायतें 7 दिन में, जबकि अन्य विभागों की शिकायतें 15 दिन के भीतर निस्तारित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर नियमित मॉनिटरिंग करने और असंतुष्ट परिवादों को दोबारा खोलकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ई-फाइल सिस्टम की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए और फाइल निस्तारण का समय बेहद कम रखा जाए। साथ ही सभी अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए। बैठक में बजट घोषणाएं 2025-26 और 2026-27 को तय समय में पूरा करने, भूमि आवंटन मामलों में तेजी लाने और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को लक्ष्य अनुसार लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सफलता की कहानियां साझा करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- मुकेश मीणा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *